Cow Story in Hindi नमस्कार दोस्तों आज के इस लेख में हमने यहां पर Cow Story For Kids शेयर की है। इन गाय की कहानी से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा एंव जीवन में इसका महत्व समझ आएगा।
गाय दिखने में काफी प्यारी होती है। इन पशुओं के जीवन में कितनी भी कठिनाई आ जाएं लेकिन ये हार नहीं मानते हैं। आज हम यहां पर आपको इन्हीं खूबसूरत गाय पर प्रेरणादायक कहानी बताएंगे।
यहां पर हमने तरह-तरह के Cow Story in Hindi Language शेयर की है। जो पढ़ने में छोटी लगेगी, पर इनके पीछे आपको एक अच्छी सीख मिलेगी। आपको इसे पुरा जरूर पढ़ना चाहिए।
1. Cow Story in Hindi- सुनहरी घंटी वाली गाय (Magical Cow With A Golden Bell)
गांव में त्यौहार का समय था। श्री राम नवमी के त्यौहार पर गांव के सारे लोग मंदिर जा रहे थे प्रार्थना के लिए ग्राम प्रधान चंद्र सेना ने पूजा-पाठ की वस्तुएं सोने की रूप में लाएं और मंदिर में दान कर दिया। चंद्र सेना की इस महान दान को देखकर सब लोग आश्चर्यचकित रह गए। यह खबर आग की तरह आसपास के गांव तक फैल गयी।
एक दिन दो लोग इस बारे में चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान एक चोर ये सारी बातें सुन रहा था और फिर उस गांव में जाने का निर्णय ले लिया। चोर सुबह-सुबह मंदिर पहुंच गया जहां वह कक्ष की दरवाजे खोलने की कोशिश करने लगा जब दरवाजा खुला तो अंदर सोनू की वस्तुएं देख हैरान रह गया।
जल्दी में चोर ने सीढ़ी नहीं देखी और आगे फिसल कर गिर गया जो भक्त मंदिर में सो रहे थे वह जाग गए और तुरंत उस दिशा में गए चोर वहां से जल्दी भागना चाहता था तुरंत उसने सोने की घंटी उठाई और वहां से भाग निकला।
जब तक भक्त वहां पर पहुंचे तो उन्होंने देखा की दरवाजे खुले पड़े थे और सबकुछ बिखरा पड़ा था। उनको समझ आ गया था की वहां चोरी हुई थी। सब चीजों में सोने की घंटी गायब थी। जैसे ही चोर भाग रहा था वैसे ही घंटी बजे जा रही थी और लोग भी घंटी की आवाज़ सुनकर चोर का पीछा कर रहे थे।
चोर को समझ नहीं आया की वह क्या करें? उसने घंटी को पास वाले खेत में एक गाय के गले में बांध दिया और भाग गया जैसे ही घंटी बजना बंद हुई लोगों को समझ नहीं आया की चोर किस दिशा में भागा, हर जगह ढूंढ कर वापस चलें गए।
अगले दिन चोर वापस खेत पर आया और घंटी गाय से वापस लेने की कोशिश की तो गाय उससे दूर भांगने लगी चोर भी गाय के पीछे भागने लगा गांव वालों ने ये देखा और जानना चाहा की यह आदमी गाय के पीछे क्यों भाग रहा था। तभी उन्होंने देखा की वह सोने की घंटी गाय के गले में लटक रही थी। अब सबको समझ आ गया की उसी आदमी ने चोरी की थी। सब उसके पास आएं और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
इस कहानी से हमें यह सीख मिलती हैं की अपने पापी कर्म से चाहें हम कितना भी दूर भागने की कोशिश करें तो वह कभी मिटती नहीं!
2. Cow Story For Kids-शेर और गाय की कहानी (Lion and Cow Story in Hindi)
एक गांव में चार गाय थी और वे बहुत अच्छी दोस्त थी। वे हर काम एक साथ करते थे। एक साथ चारा खाती थी एक साथ जंगल की सेर करती थी वह जो भी करती मिल के करती उनकी दोस्ती पूरे जंगल में मशहूर थी।
उनकी इसी एकता की वजह से कोई भी जंगली जानवर उनके पास आने से डरता था क्योंकि सभी जानते थे की किसी एक गाय पर भी हमला हुआ तो बाकी के गाय दोस्त को बचाने की पूरी कोशिश करेगी।
इसी डर से जंगल का बड़े से बड़ा जानवर उनका शिकार करने से बहुत डरता था। बहुत समय से जंगल के राजा शेर की नजर उनपर थी। वह हमेशा से इन चारों दोस्तों को अपना भोजन बनाना चाहता था।
जैसे ही शेर ने हमला किया चारों ने मिलकर शेर को भगा दिया क्योंकि उन्होंने एकजुट मिलकर शेर पर हमला किया और शेर को वहां से खाली हाथ लौटना पड़ा!
एक दिन गाय आपस में झगड़ने लगी और सभी अलग-अलग होकर अपने-अपने रास्ते चली गयी। शेर ने इसी मौके का पूरा फायदा उठाया और गाय पर हमला कर उसे खाने में सफल हो गया। एक-एक करके वह सभी को खा गया।
इस कहानी से हमें यहीं सीख मिलती है की एकता में ही शक्ति होती है।
3. Cow Story For Kids- किसान और गाय की कहानी (Farmer and Cow Story in Hindi)
एक गांव में श्याम नाम का एक किसान रहता था उसके पास एक गाय थी। एक दिन गाय बिमारी पड़ गई और उसने दूध देना बंद कर दिया। यह सोचकर की वह कभी ठीक नहीं होगी उसके मालिक श्याम ने उसे घर से निकाल दिया।
गाय दुखी हो गई और वहां से चली गई। भूखी गाय रास्ते में बेहोश हो गई। एक दयालु किसान रामू ने उसे देखा और उसे घर अपने साथ ले गया। रामू ने उस गाय की बहुत देखभाल की कुछ दिनों के बाद गाय ठीक हो गई। रामू ने सोचा की ‘मुझे पता नहीं हैं की यह गाय किसकी है उसने मालिक को ढूंढने की बहुत कोशिश की पर वह ढूंढ नहीं पाया।
जल्दी ही गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया और फिर से दूध देना भी शुरू कर दिया। रामू ने अच्छे से उसकी देखभाल की और बछड़े को भी खूब खिलाया-पिलाया, गाय का दूध बेचकर रामू एक अमीर आदमी बन गया।
श्याम को इस बारे में पता चला उसने सोचा की मुझे लगता है की शायद यह मेरी ही गाय है जिसे मैंने निकाल दिया था। श्याम रामू के घर गया तो उसने देखा की वह सच्च में उसी की गाय थी। श्याम ने रामू से अपनी गाय वापस मांगी लेकिन रामू ने गाय देने से साफ इन्कार कर दिया।
अगले दिन यह मामला पंचायत में चला गया जहां पंचायत के मुखिया ने पूरी मामले की जांच की और हर कोई यह जानने को इच्छुक था की फैसला क्या होने वाला है। पंचायत के मुखिया ने कहां गाय किसके साथ रहना चाहती है यह देखने के लिए हर गाय को रामू और श्याम के बीच में रखेंगे।
पंचायत के मुखिया के गाय से कहां तुम्हें जिसके साथ रहना है तुम उसके पास चली जाओ। गाय श्याम से दूर राम के पास जाकर उसका हाथ चाटने लगी। पंचायत ने गाय को असली हकदार रामू को सौंप दिया।
हमें हमेशा अपने प्रियजनों का ख्याल रखना चाहिए।
हमें उम्मीद है की आपको हमारी Cow Story in Hindi पढ़ कर जरूर मजा आया होगा। यह Cow Story For Kids, गाय पर प्रेरणादायक कहानी न केवल बच्चों को पढ़ने में अच्छी लगती है बल्कि यह बड़े लोगों के मनोरंजन का साधन भी बनती है और हमें अपना गुजरा हुआ कल याद दिलाती है। यदि आपको हमारी कर्मों का फल कहानियाँ पसंद आयी हो तो आप हमकों इसके बारे में नीचे comment भी कर सकते है।
ये भी जरूर पढ़ें:
- Frog Story in Hindi
- Chiti Ki Kahani in Hindi
- True Friendship Story in Hindi
- Small Kids Story in Hindi